बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर रेफरल अस्पताल के भवन निर्माण में हो रही देरी से प्रबंधन को काफी परेशानी हो रही है। मालूम हो कि वर्ष 91 में रेफरल अस्पताल के भवन का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद एवं स्वास्थ्य मंत्री सुधा श्रीवास्तव ने किया था। करीब साढ़े तीन दशक पुराने हो चुके भवन की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। स्थानीय लोगों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नये भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी। स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री जयंत राज के प्रयास से राज्य स्वास्थ्य समिति ने बीएमएसआईसीएल को तीस बेड के अस्पताल के नवनिर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति दे दी। विभाग ने इसके लिए चार करोड़ 74 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। काफी इंतजार के बाद भवन निर्माण का काम शुरू किया गया। संवेदक द्वारा लगाए गए बोर्ड के अनुस...