Banka News: अष्टमी पर खरीदारी को बाजार में उमड़ी भीड़
बांका, अक्टूबर 19 -- दशहरा पर पंजवारा बाजार में उमड़ी भीड़ Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। दशहरा के महाअष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को पंजवारा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया, जिसके कारण पंजवारा-गोड्डा नेशनल हाईवे 333 ए मुख्य मार्ग पर पंजवारा बाजार में घंटों जाम जैसी स्थिति बनी रही। वाहनों की लंबी कतारें और पैदल चलते श्रद्धालुओं के कारण मुख्य सड़क पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। दशहरा के मौके पर नए वस्त्र पहनने और माता रानी को अर्पित करने की सनातन परंपरा को लेकर कपड़े की दुकानों पर सबसे ज्यादा रौनक दिखी। लोग सुबह से ही परिवार के साथ नए कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने लगे थे। इसके अलावा फल, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। बाजार का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.