Banka News: अवैध हथियार बरामदगी मामले में दो अभियुक्तों को तीन-तीन साल की सजा
बांका, नवम्बर 7 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता अवैध हथियार बरामदगी के मामले में शुक्रवार को जेएमएफसी नवनीत कुमार की अदालत ने दो अभियुक्तों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई। साथ ही मुरलीधर चौधरी पर पांच हजार रुपये और प्रीतम कुमार राय पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोनों अभियुक्त बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के निवासी हैं। मामले को लेकर बाराहाट थाना में 15 सितंबर 2025 को तत्कालीन एएसआई प्रभाकर कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस टीम गश्ती के दौरान शराब बरामदगी के लिए जा रही थी। इसी दौरान ब्लू रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.