बांका, सितम्बर 15 -- Banka News: बांका, वरीय संवाददाता। जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर सोमवार को बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। घटना बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला इलाके में हुई। हमले में बांका थाना की पुलिस वाहन के शीशे टूट गए, जबकि खनन टीम के वाहनों और मौके पर मौजूद जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामले में 28 नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद जिला खनन टीम ने लकड़ीकोला क्षेत्र स्थित नदी घाट पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन चालकों ने जानबूझकर ट्रैक्टरों को रास्ते में फंसा दिया। वाहनों को निकालन...