बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: बाराहाट,निज प्रतिनिधि। जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला खनन टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने सुनियोजित तरीके से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। बाराहाट थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त तीन वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद संबंधित वाहनों के विरुद्ध करीब 4 लाख 20 हजार रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है। वहीं, मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। जिला पदाध...