बांका, अक्टूबर 8 -- Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय बेलहर बाजार स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की बुधवार को अधिकारियों ने जांच किया। जांच के दौरान अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। बांका डीएम के आदेश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सेंटर की जांच की गई। जांच टीम में सीओ आलोक कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह और पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया की डीएम के आदेश पर अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई। जांच के दौरान सेंटर अवैध रूप से संचालित पाई गई। इसके बाद सेंटर को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...