बांका, अगस्त 12 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग जख्मी हो गए।सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में कराया गया। इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी को छुट्टी दे दी। जानकारी के अनुसार पहली घटना भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर औरिया गांव के समीप हुई।यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में नयाडीह गांव निवासी पवन कुमार चिलमिल गांव निवासी अवतार अंसारी एवं अरकट्टा गांव निवासी आफ्ताब अंसारी जख्मी हो गए। वहीं दूसरी घटना लबोखर के समीप हुई। बताया गया कि असंतुलित होकर एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी हादसे में मोधटा गांव निवासी राजा कुमार एवं किशनकोल गांव निवासी राजू यादव घायल हो गए।दोनों घटनाओं के बाद...