बांका, अगस्त 27 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस की याद में मनाया जाने वाला ईद-ए-मिलाद-उन-नबी बुधवार को जिलेभर में अकीदत और अमन-चैन के साथ मनाया गया।वहीं पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही मस्जिदों में विशेष इबादत और कुरान की तिलावत का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान लोगों ने देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के शिवाजी चौक स्थित जामा मस्जिद में विशेष इबादत के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक, ईदगाह रोड, जगतपुर सहित अन्य इलाकों तक पहुंचा। मौक़े पर लोग पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर ...