बांका, नवम्बर 28 -- पीबीएस कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की पीबीएस कॉलेज इकाई की ओर से शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ महाविद्यालय परिसर को हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार सिंह, एनएसएस प्रमुख पुलकित मंडल, प्रो. देवानंद और प्रो. प्रीति कश्यप सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर प्रा...