बांका, जुलाई 1 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) केवल हर घर नल का जल पहुंचाने तक ही सीमित नहीं रहेगा। अब पीएचईडी पेयजल की आपूर्ति के साथ ही जल संरक्षण की भी जिम्मेदारी उठाएगा। इसके लिए विभाग जल संरक्षण, भूजल संवर्द्धन, वर्षा जल संचयन और पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा। इसको लेकर जल्द ही जिले में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर अभियान की शुरूआत की जाएगी। विभागीय अधिकारियों को पंचायत स्तर तक इसकी रूपरेखा लागू करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

जल चौपाल का आयोजन वहीं, नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक माह पंचायत और वार्ड स्तर पर जल चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामीणों और उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, पाइपलाइन, मोटर, टंकी और अन्य तकनीकी समस्याओं ...