Banka News: अबरखा के समीप पानी भरे गड्ढे से अज्ञात कांवरिया का शव बरामद
बांका, अगस्त 26 -- Banka News: चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि सुईया थाना क्षेत्र के सरकारी धर्मशाला अबरखा के समीप मंगलवार को पानी भरे गड्ढे से एक अज्ञात कांवरिया का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची सुईया पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया। सुईया थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। चौकीदार के बयान पर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक कांवरिया की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। साथ ही पहचान के लिए सीमावर्ती थानों को मृतक की तस्वीर भेजी गई है, ताकि किसी कांवरिया के लापता होने की सूचना से उसका म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.