बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय धोरैया में बीडीओ अरविंद कुमार ने गुरुवार को आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न पंचायतों के प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। इसमें अभी तक लगभग 32 प्रतिशत अपूर्ण आवास को जल्द पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। विदित हो कि इस माह में प्रत्येक पंचायत को लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण करना है। अगर इसमें आवास सहायक के द्वारा आवश्यक प्रगति नहीं लाई जाती है तो प्रत्येक दिन का वेतन कटौती किया जाएगा। ऐसे लाभुक जो अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया है और भुगतान के 90 दिनों के बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है उसे लाल नोटिस देते हुए राशि वसूली जाएगी। विशेष रूप से जयपुर,करहरिया, सिज्झत, अहीरो ,सैनचक में आवास निर्माण पूर्ण होना शेष है। ऐसे में उनके क्षेत्र ...