बांका, जुलाई 28 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ के कार्यालय में सोमवार को ग्रामीण आवास सहायकों की बैठक हुई। बीडीओ प्रभात रंजन ने आवास योजना की समीक्षा की। बीडीओ ने सभी पंचायत के आवास सहायकों से योजना के लाभुकों के संबंध में जानकारी ली तथा तीसरी किस्त ले चुके लाभुकों का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया। आवास पर्यवेक्षक कुमार वैभव विकास ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 434 लाभुकों को आवास की तीसरी किस्त उनके एकाउंट में भेज दी गई है।‌ हालांकि इनमें से अधिकांश लाभुकों को मनरेगा से मिलने वाली 22 हजार रुपए की राशि नहीं मिली है। इन लाभुकों को जीरामजी योजना से राशि दी जाएगी। बीडीओ ने सभी आवास सहायकों को अपने पोषक क्षेत्र में भवन निर्माण की जांच नियमित रूप से करने तथा इसकी रिपोर्ट देने का भी नि...