Banka News: अपहृत विवाहिता को पुलिस ने किया बरामद
बांका, जुलाई 10 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव से बिते 3जुलाई को अपहृत विवाहिता को बाराहाट पुलिस ने बुधवार देर रात्रि बौसी थाना क्षेत्र के फागा गांव से बरामद किया।बरामद अपहृता रीकू देवी पति जयप्रकाश मंडल हरिपुर को बरामदगी के बाद गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में 164 बयान के लिए न्यायालय भेजा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने पूछने पर बताया कि क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता के अपहरण को लेकर पति द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने विवाहिता को बुधवार देर रात्रि बरामद करतें हुए न्यायालय भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.