Banka News: अपराध नियंत्रण और पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को दिए निर्देश
बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। बेलहर एसडीपीओ रविन्द्र मोहन प्रसाद ने मंगलवार को कटोरिया थाना परिसर में पुलिस अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की। मौके पर इंस्पेक्टर रंजीत कुमार भी मौजूद थे। बैठक के दौरान एसडीपीओ ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लूट, डकैती, हत्या समेत अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, कुर्की, साइबर अपराध एवं संपत्ति मूलक अपराधों के उद्भेदन तथा माह में की गई छापेमारी की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Katihar News: दीवाली,कालीपूजा तथा छठ को लेकर एसडीएम ने किया शांति समिति की बैठक ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.