बांका, सितम्बर 29 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। दिल्ली से अपने बेटे के साथ अपने घर तिलकपुर आई वंदना देवी को शयद वहां से मौत ही खींच लाई थी। अभी कुछ ही दिनों पूर्व वंदना अपने बेटे गुरुदेव पोद्दार के साथ घर आई थी। गोनूधाम से पूजा कर वापस लौटने के बाद अब वापस अपने पुत्र के साथ दिल्ली जाने वाली थी, लेकिन पूजा कर वापस घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : अपने बेटा के साथ दिल्ली से गांव आई वंदना छोड़ गई दुनिया, परिजनों में मातमघटनाक्रम परिजनों ने बताया कि वंदना देवी का पति राकेश पोद्दार और उनकी दोनों बेटियां फिलहाल दिल्ली में ही हैं। वंदना देवी अपने पुत्र गुरुदेव पोद्दार के साथ कुछ दिन पहले ही गांव तिलकपुर आई थीं। परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वंदना देवी के तीन बेटियां और एक बे...