बांका, अक्टूबर 12 -- स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सोमवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय रैनिया जोगड़ीहा में आयोजित छह दिवसीय स्काउट-गाइड प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन उत्साह और सेवा भावना के साथ हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और राष्ट्रसेवा का व्यावहारिक पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान जिला प्रशिक्षक धनंजय कुमार के निर्देशन में बच्चों ने तंबू निर्माण, परेड, योगासन, प्रार्थना एवं भजन सहित कई गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। वहीं समापन समारोह में जिला संगठन आयुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, स्काउट-गाइड में सीखे गए गुणों को अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ ...