बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार के सुईया रोड स्थित कांवरिया धर्मशाला में मंगलवार को अनुरक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सीताराम पाल ने की। बैठक में संघ की मजबूती, संगठन के विस्तार एवं प्रखंड स्तर पर कमेटी के गठन को लेकर चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें कोल्हासार पंचायत के चंद्रकिशोर यादव को प्रखंड अध्यक्ष, कटियारी पंचायत के शिवशंकर यादव को सचिव तथा तरगच्छा पंचायत के कुलदीप यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों के चयन के बाद सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और अनुरक्षकों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने में मदद मिलेगी। बैठक में संघ के सदस्यों ने संगठन के...