Banka News: अनियंत्रित टोटो के धक्के से 13 वर्षीय बालक की मौत, चालक गिरफ्तार
बांका, अक्टूबर 18 -- अनियंत्रित टोटो की चपेट में आने से बालक की मौत Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर थाना क्षेत्र के डलवा मोड़-शंभूगंज मार्ग पर कानीमोड़ शिव मंदिर के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित टोटो की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कानीमोड़ गांव निवासी दीपक कुमार के पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे दिव्यांशु घर से कानीमोड़ स्थित दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया था। इसी दौरान खेसर से प्रतापपुर की ओर जा रहा एक अनियंत्रित टोटो सड़क किनारे खड़े बालक को जोरदार टक्कर मारते हुए उसके ऊपर पलट गया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.