बांका, सितम्बर 30 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। नगर परिषद की ओर से बुधवार को शहर में अतिक्रमण और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। शिवाजी चौक से डोकानियां मार्केट होते हुए अलीगंज चौक, विजयनगर चौक और गांधी चौक तक अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वाले दुकानदारों व अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी छापेमारी की गई। अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार ने किया।

अभियान की प्रक्रिया उनके साथ सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक अमृतेश कुमार, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी पंकज कुमार, सीएलटीसी मोनी कुमार, प्रभारी कर दारोगा राजकुमार, कर संग्राहक पवन कुमार समेत नगर परिषद के अन्य कर्मी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान सड़क और सार्वजनि...