बांका, जुलाई 28 -- Banka News: बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार के पास देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर अज्ञात बोलेरो के ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायल युवक को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अज्ञात बोलेरो घटना के बाद फरार हो गया। घायलों में नवाद के विकास कुमार और बिहार शरीफ के आर्यन कुमार उर्फ नेपाली शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली में काम करने के लिए दोनों युवक अन्य युवकों के साथ ठेकेदार के संग कांवरिया पथ जिलेबिया मोड़ आए हैं। सोमवार को दो बजे दिन में दोनों युवक साहबगंज बाजार से चप्पल खरीद कर बाइक से जिलेबिया मोड़ लौट रहे थे। इसी दौरान कैलाश नाथ विवाह भवन के करीब विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया।...