बांका, अक्टूबर 21 -- धोरैया में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन Banka News: धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र विभिन्न स्थानो पर दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का बुधवार को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन से पहले मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विदाई की घड़ी नजदीक आते ही पूरा वातावरण भक्तिमय और भावुक हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां दुर्गा का खोछा भरा और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला की रस्म निभायी। प्रतिमा विसर्जन से पहले धोरैया घसिया, बडेरी, चंदाडीह सहित मंदिर में महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक विधि से मां का खोछा भरा और उनके चरणों में सिंदूर अर्पित किया। श्रद्धालु म...