बांका, अगस्त 2 -- Banka News: बाँका, नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला बाँका के तत्वावधान में पीबीएस कॉलेज, बाँका में सदस्यता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से परिचित कराते हुए सदस्यता अभियान को गति देना था। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष वंश मिश्रा ने कहा कि, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, छात्र-हित और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़कर उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: एबीवीपी बलिया ...