नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Bank Holidays in November 2026: अगर आपको नवंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। नवंबर में दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक कर लें।नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? नवंबर में त्योहारों और लोकल फेस्टिवल के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां देखिए किस दिन कहां बैंकों में काम नहीं होगा। 2 नवंबर - नोंगक्रेम डांस (Nongkrem Dance) के कारण मेघालय में बैंक बंद ...