नई दिल्ली, मार्च 20 -- Bank Holiday Alert: रमजान और ईद-उल-फितर 2026 को लेकर बैंक ग्राहकों के बीच काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। चांद दिखने पर निर्भर होने के कारण हर साल ईद की तारीख बदल सकती है, जिससे छुट्टियों को लेकर असमंजस पैदा होता है। हालांकि अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टी सूची से साफ हो गया है कि मार्च 2026 में बैंक कब और कहां बंद रहेंगे। 20 मार्च 2026 को देश के कुछ हिस्सों में ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमात-उल-विदा यानी अलविदा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इस दिन मुख्य रूप से श्रीनगर और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यानी इन क्षेत्रों में ग्राहकों को शाखा स्तर पर कोई काम नहीं मिल पाएगा। यह भी पढ़ें- ईद से पहले सोना सस्ता, दुबई में खरीदारी की बहार, क्या अभी खरीदना सही समय?21 मार्च को कहां-कहां बैंक र...