नई दिल्ली, जून 22 -- Bank Holiday: अगर आपको बैंक में पैसे जमा करने, चेक क्लियर कराने, ड्राफ्ट बनवाने या किसी अन्य जरूरी काम के लिए शाखा जाना है तो यह खबर आपके काम की है। इस सप्ताह के अंत में कई राज्यों में बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रह सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेने चाहिए। 22 से 25 जून तक बैंक रहेंगे खुले: 22 जून से 25 जून (गुरुवार) तक देशभर में सरकारी और निजी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इन दिनों बैंकिंग सेवाएं नियमित तरीके से संचालित होंगी।26 जून से शुरू हो रही हैं छुट्टियां आरबीआई के अवकाश कैलेंडर के अनुसार 26 जून (शुक्रवार) को मुहर्रम के अवसर पर कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी। इसलिए ग्राहकों को अपने शहर की बैंक छुट्टी सूची जरूर देखनी च...