नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Bank Holiday on Friday 17 July 2026: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 17 जुलाई को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आज गुरुवार को बैंक ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में रथ यात्रा, कांग रथयात्रा और हरेला त्योहार के कारण बैंक ब्रांच नहीं खुली थी। यहां जानिये कल किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने छुट्टी क्यों दी है।कल शुक्रवार 17 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक? कल शुक्रवार को मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। यहां सभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां यू तिरोत सिंग की पुण्यतिथि मनाई ज...