नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Bank Holiday: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 11 सितंबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। या ब्रांच जाकर भी अपना काम निपटा पाएंगे या नहीं? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल शुक्रवार को कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा बैंक हड़ताल के और दिल्ली में ब्रिक्स के कारण ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। यहां जानिये कल किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।कल शुक्रवार 11 सितंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक? जयपुर में 11 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक जयपुर नगर निगम क्षेत्र में होने वाले चुनाव के चलते इस दिन बैंक यहां बंद रहेंगे। कल राजस्थान के जिन-जिन इलाको...