नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Bank Holiday Tuesday 4 August 2026: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 4 अगस्त को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक ब्रांच खुली है या बंद हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।कल मंगलवार 4 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक? कल मंगलवार 4 अगस्त को त्रिपुरा राज्य में बैंक बंद रहेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं। त्रिपुरा में बैंक केर पूजा के कारण बंद रहेंगे। केर पूजा भारत के त्रिपुरा राज्य का एक प्रमुख हिंदू त्यो...