नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Bank Holiday Saturday 15 August 2026: कल तीसरे शनिवार के दिन बैंक बंद रहेंगे। देश में तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं। लेकिन कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। यानी शनिवार को बैंक जाकर कैश जमा करने, निकालने या अन्य ब्रांच से जुड़े काम करने की योजना बना रहे ग्राहकों को एक दिन का इंतजार करना होगा। हालांकि, बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सर्विस उपलब्ध रहेंगी। इसलिए जरूरी ऑनलाइन पेमेंट या ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कारण बंद रहेंगे बैंक 15 अगस्त भारत के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। इसी दिन 1947 में हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। हर साल स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में तिरंगा फहराया जाता ह...