नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Bank Holidays: कल गुरुवार 9 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आपके शहर में बैंक ब्रांच खुली होंगी या नहीं। दरअसल, कल बैंक देश के एक राज्य मेघालय में बंद रहने वाले हैं। बाकि सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। अगर आप कल या जुलाई महीने के बचे दिनों में ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे।कल गुरुवार 9 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक कल गुरुवार 9 जुलाई को बैंक मेघालय में बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार यहां बेहदीनखलम त्योहार (Behdienkhlam Festival) के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। भारत के मेघालय राज्य के जैंतिया हिल्स क्षेत्र में पनार (जैंतिया) समुदाय हर ...