नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Bank Holiday Thursday 29 October 2026: कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 29 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल गुरुवार को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन-किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।क्या कल गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक? आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक कल गुरुवार 29 अक्टूबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। कल बैंक करवाचौथ के कारण हिमाचल प्रदेश में बंद रहेंगे। कल यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे। हाल...