नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Bank Holiday: आज सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप आज 9 नवंबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक आज सोमवार को बैंक ज्यादातर राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये आज किन-किन राज्यों में और बैंक क्यों बंद रहने वाले हैं।क्या आज सोमवार को बंद रहेंगे बैंक? आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक आज सोमवार 9 नवंबर को बैंक दिवाली, लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा के कारण नहीं खुलेंगे। बैंक आज त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बंद रहने वाले हैं। आज इन राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेश...