नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Bank Fixed Deposits Rate: अगर आप बिना ज्यादा जोखिम लिए अपने पैसे पर अच्छा और तय रिटर्न पाना चाहते हैं, तो बैंक FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। पिछले कुछ हफ्तों में कई बैंकों ने अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। कुछ बैंकों ने चुनिंदा अवधि वाली FD पर ब्याज बढ़ाया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना पैसा उनके पास जमा करें। दरअसल, इस समय बैंकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। लोग बैंक से तेजी से लोन ले रहे हैं, लेकिन उसी रफ्तार से बैंकों में जमा पैसा नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में बैंक आम लोगों की बचत को आकर्षित करने के लिए FD पर बेहतर ब्याज देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, रिजर्व बैंक की ब्याज दरों में बढ़ोतरी और बैंकिंग सिस्टम में नकदी की स्थिति का भी FD की ब्याज दरों पर असर पड़ रहा है। ऐसे मे...