बांदा, जुलाई 13 -- Banda News: बांदा। पारिवारिक विवाद से नाराज एक अधेड़ व्यक्ति ने गुस्से में आकर घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में स्थित 90 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से करीब चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल अवस्था में उसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया है। थाना चिल्ला क्षेत्र के ग्राम पलरा निवासी 55वर्षीय तेज बहादुर वर्मा पुत्र स्वर्गीय मनीवा वर्मा का किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह रविवार देर रात करीब एक बजे गुस्से में घर से निकल गया और गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत के कुएं में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना चिल्...