Banda News: 87 चालक-परिचालकों को संविदा समाप्त का नोटिस, थमें बसों के पहिये
बांदा, जुलाई 3 -- Banda News: बांदा। राज्य सड़क परिवहन निगम के बांदा डिपो में लंबे समय से बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद रहने वाले 44 संविदा चालक व 43 परिचालकों की नौकरी खतरे में हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की रिपोर्ट पर संविदा चालक परिचालकों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संविदा समाप्ति नोटिस जारी किया है। परिवहन निगम की इस कार्रवाई से डिपो और चालकों में हड़कंप मचा है। चालक परिचालकों की कमीं से करीब 20 बसें प्रभावित हो रही हैं। जिन्हें विभाग मैनेज कर चलाने की बात कह रहा है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने 26 जून को इन चालकों की रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि ये सभी संविदा चालक परिचालक बिना किसी पूर्व सूचना या प्रशासनिक अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके अलावा कई चालक 'कम ड्यूटी करने के आदी' पाए गए हैं, जिससे बसों के संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.