बांदा, जुलाई 8 -- Banda News: बांदा। मानसून की पहली झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से जिलेवासियों को राहत तो दी, लेकिन शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। करीब 64.5 मिमी बारिश से कई मोहल्ले और महोखर बाईपास चौराहा जलमग्न हो गए, जबकि खेतों में पर्याप्त नमी आने से खरीफ फसलों की बुवाई और धान की रोपाई की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। मंगलवार को तेज धूप से लोगों को उमस भरी प्रचंड गर्मी का सामना शाम करना प़ड़ा। शाम सात बजे के बाद अचानक मौसम बदला और छाए काले बादलों ने अच्छी बारिश के संकेत दिए। कुछ देर बाद तेज हवा चली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: घंटे भर की बारिश में गलियां टापू सी दिखीं करीब 20 मिनट की बारिश से गर्मी ने काफी राहत दी। मंगलवार को सुबह छह बजे से ही बूंदाबादी का दौर शुरू हो गया। इसके बाद कभी झूमकर त...