Banda News: 50 लाख की जमीन को 7 लाख में फर्जी बैनामा कराया, सात पर केस
बांदा, अक्टूबर 19 -- Banda News: बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र में राजस्व अभिलेखों खतौनी में कूटरचना और हेरफेर कर लाखों रुपये मूल्य की पैतृक भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश पर जसपुरा थाना पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों और अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के कालूकुआं निवासी देवेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया पैलानी तहसील के मौजा गलौली में उनकी दादी बदामा बाई के नाम संक्रमणीय भूमिधर जमीन दर्ज थी। दादी ने वसीयत के जरिए यह उसे और उनके भाइयों के नाम की थी। इसी गाटा संख्या में ग्राम गलौली निवासी रामस्वरूप का भी हिस्सा दर्ज था। आरोप है कि जमालपुर निवासी रामस्वरूप, गलौली निवासी अखिलेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह, जरैली कोठी थाना कोतवाली देहात गौरव सिंह, कबरे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.