Banda News: 44 संविदा चालकों की खतरे में नौकरी, संविदा समाप्ति की नोटिस
बांदा, जुलाई 2 -- Banda News: बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बांदा डिपो में लंबे समय से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से नदारद रहने वाले 44 संविदा चालकों की नौकरी खतरे में हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की रिपोर्ट पर 44 संविदा चालको को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक 'संविदा समाप्ति नोटिस' जारी कर दिया है। परिवहन निगम की इस कड़ी कार्रवाई से डिपो और चालकों के बीच हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने 26 जून को इन चालकों की एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट में साफ किया गया था कि ये सभी संविदा चालक बिना किसी पूर्व सूचना या प्रशासनिक अनुमति के अपनी ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके अलावा कई चालक 'कम ड्यूटी करने के आदी' पाए गए हैं, जिससे बसों के संचालन और यात्री सुविधाओं पर बुरा असर पड़ रहा था। कई चालक को छह माह से अधिक समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.