बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: अतर्रा। कस्बे में चोरों ने किराना दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अतर्रा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दुकान पर 38 दिन में दो बार चोरी की घटना सामने आई है। पिछली बार 17 जुलाई को भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। कस्बा के बजरंग नगर निवासी विनीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनकी गौरा बाबा मंदिर के दूसरे गेट के सामने किराने की दुकान है। 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। यह भी पढ़ें- Banda News: किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी अगले दिन 25 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। दुकान की गुल्लक में रखे करीब 850 रुपये नकद तथा सिगरेट, गुटखा,...