Banda News: 24 घंटे बाद मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम
बांदा, अगस्त 7 -- Banda News: पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र के दतरौली में शौच के लिए गई महिला नाले में डूबने के बाद 24 घंटे बाद शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिल्ला थाना क्षेत्र के दतरौली गांव निवासी जोगा यादव की 35 वर्षीय पत्नी रेखा यादव गुरुवार सुबह 5:30 बजे नाले में शौंच क्रिया के लिए गई थी, जहां बहुत देर तक घर न लौटने पर परिजन उसे ढूंढने निकले थे। जहां तेज बहाव वाले नाले के समीप चप्पल मिलने से नाले में डूबने की आशंका पर थाना चिल्ला पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद साहू ने घटनास्थल पर पहुंच गोताखोरों की मदद से नाले पर जाल डलवा कर खोजबीन शुरू की, परंतु सारा दिन कड़ी मशक्कत के बाद भी रेखा पत्नी जोगा यादव का कहीं कुछ पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- Banda News: शौच के लिए गई महिला नाले में बही,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.