Banda News: 20 वर्षीय युवक लापता
बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के बन्यौटा मोहल्ले से एक 20 वर्षीय युवक लापता हो गया है। युवक 9 अक्टूबर की रात 11 बजे परिजनों को बिना कुछ बताए घर से बाइक लेकर निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित मां श्वेता गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि स्नेहराज उर्फ क्रिस गुप्ता अपने साथ बाइक लेकर गया था। उसके दोनों मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहे हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.