Banda News: 20 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दे पिता-पुत्र ने हड़पे 28 लाख
बांदा, जुलाई 19 -- Banda News: पैलानी। नगर कोतवाली के कटरा मोहल्ला निवासी पिता-पुत्र ने जलजीवन मिशन के फर्जी टेंडर दिखाकर एक व्यक्ति से 28 लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो महिला ने फांसी लगाकर मरने की धमकी दी। सीओ के दखल पर पुलिस ने दंपति समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पैलानी थाने के निवाइच गांव निवासी सुयश सिंह ने बताया कोतवाली नगर के कटरा निवासी समीर सेन व उसके पिता सुनील सेन ने जल जीवन मिशन में फर्जी टेंडर दिखाकर उसमें 20 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा दिया। कहा कि टेंडर में कुछ धनराशि कम पड़ रही है। रुपये लगाएंगे तो अच्छा लाभ मिल जाएगा। सुनील सेन ने 28 लाख रुपये मांगे। भरोसा दिया कि आपका पूरा रुपया सुरक्षित रहेगा। विश्वास में आकर उसने जल जीवन मिशन के फर्जी टेंडर दिखाए और 28 लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.