Banda News: 18 गांवों के आवागमन के लिए नावें बनी सहारा
बांदा, अगस्त 17 -- Banda News: पैलानी। बीते दो दिन से हो रही झमाझम बारिश के बाद नदी नाले रपटे उफनाने लगे हैं। जिसके चलते पैलानी तहसील क्षेत्र में डेढ़ दर्जन गांवों व पुरवा मजरों में अब लोग नाव के सहारे ही पार करने को मजबूर हैं, हालांकि जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गांवों में मुनादी करा लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। पैलानी तहसील अंतर्गत पडो़हरा ना़ंदादेव संपर्क मार्ग पर बने रपटे पर चंद्रावल नदी का पानी रपटे के ऊपर से आ जाने पर पडो़हरा, मड़ौली खुर्द, मरोहला डेरा,भदवा डेरा,करेंना डेरा,मटेहना डेरा, पालों का डेरा,क्योटरा डेरा के बाशिंदों को अब केवल नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इनकी कुल आबादी करीब तीस हजार है। पडो़हरा मडौली खुर्द आदि गांवों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 250 छात्र-छात्राएं राजकीय इंटर कॉलेज पैलानी व मधुसूदन दास आदर्श इंटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.