बांदा, सितम्बर 18 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। मौसमी बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वारयल फीवर, सर्दी जुखाम, बुखार, और डायरिया से पीड़ित मरीजों की भरमार है। दिन ब दिन बढ़ रही मरीजों की संख्या से ट्रामा सेंटर के बेड फुल नजर आ रहे है। कुर्सी में लिटाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार को 1458 मरीजों ने ओपीड़ी में अपना उपचार कराया। बुखार से पीड़ित 25 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों के डेंगू के 12 सेंपल लिए गए हैं, इनमें सभी निगेटिव आई हैं। बारिश से जगह-जगह जलभराव ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढों में पानी भरा हुआ है। पानी की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। इससे मच्छर जनित बीमारियां बढ़ रही हैं। वहीं मौसमी परिवर्तन से मौसमी बीमारियां वायरल फीवर, बुखार सर्दी जुखाम, डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को सुबह अस्प...