Banda News: 130 सफाई कर्मी साफ करेंगे शहर
बांदा, जुलाई 27 -- Banda News: बांदा। शहर के बामदेश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में परिसर की साफ-सफाई और मार्गों को साफ-सुथरा करने के लिए नगर पालिका ने 130 कर्मचारियों की विशेष टीम लगाई है। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने बामदेश्वर मंदिर के रास्ते में नालियों और सड़कों की सफाई की। वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हेमंत प्रसाद ने बताया कि सावन में बामदेश्वर मंदिर से लेकर अतर्रा रोड में बड़ोखर खुर्द ब्लाक तक ये सफाई कर्मी दोनों समय सफाई करेंगे। इस मार्ग से कांवड़ लेकर शिवभक्त चित्रकूट जाते हैं। सफाई नायकों को कड़ी हिदायत दी गई है और वीडियोग्राफी के साथ वह दोनों समय सफाई व ड्यूटी का साक्ष्य देंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कांवर यात्रा के पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.