बांदा, जुलाई 15 -- Banda News: बांदा। थाना मटौंध पुलिस ने अवैध सूखे 1290 ग्राम गांजे के साथ आरोपी सुरेन्द्र पुत्र मलखान निवासी क्योटरा थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया है । भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार रात चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को इन्द्रपुरवा मोड ग्राम दुरेडी के पास अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 290 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...