Banda News: 120 की गति से दौड़ी स्पेशल ट्रेन
बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक झांसी व संरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में गुरुवार को रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत बदौसा-अतर्रा-खुरहंड रेलखंड पर गुरुवार को स्पीड ट्रायल लिया गया। इस दौरान स्पेशल ट्रेन 120 किमी गति से दौड़ी। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना व डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार की मौजूदगी में बदौसा-अतर्रा-खुरहंड रेलखंड पर 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। उन्होंने बांदा स्टेशन पहुंचने के बाद गेट संख्या-472 से खुरहंड स्टेशन तक ट्रॉली के माध्यम से नव निर्मित रेल दोहरीकरण लाइन का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद खुरहंड स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से दोपहर लगभग 12:30 बजे 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से स्पीड ट्रायल शुरू किया गया, जो बदौसा स्टेशन तक हुआ। यह भी पढ़ें- खुरहंड-बदौसा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.