बांदा, अक्टूबर 6 -- Banda News: बांदा। मंडल में सड़क दुर्घटनाओं और हादसों में मृतकों व घायलों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में कमी आई है। इसके बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर प्रवर्तन कार्रवाई और जागरूकता अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की तृतीय बैठक हुई। बैठक में मंडलायुक्त ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर स्पीड कैमरे और एनपीआर कैमरे लगाने की कार्रवाई 10 जनवरी से पहले पूरी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा मंडल के चारों जिलों में चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर सुधारात्मक कार्य कराने और संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आयुक्त ने कसे पेंच एनएचएआई को कबरई-महोबा मार्ग की खराब स्थिति शीघ्र ...