Banda News: 1.51 करोड़ से चमकेगा ऐतिहासिक दुर्ग का रास्ता
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। बुंदेलखंड के ऐतिहासिक अपराजेय कालिंजर दुर्ग जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय राहगीरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 'स्मार्ट कनेक्टिविटी' विजन के तहत बांदा-नरैनी-कालिंजर राज्य मार्ग 113 की सूरत बदलने का काम किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग इस मार्ग को गड्ढामुक्त और खूबसूरत बनाने के लिए युद्धस्तर पर जुट गया है। सरकार ने 1.51 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। इस राशि से न सिर्फ पूरी सड़क की री-सरफेसिंग की जाएगी, बल्कि मार्ग पर पड़ने वाले सभी ग्रामीण जंक्शनों का पूरी तरह कायाकल्प किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस कायाकल्प से धूल और गड्ढों से जूझने वाले राहगीरों को हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। यह भी पढ़ें- Basti News: 15.88 करोड़ से होगा लजघटा-रजवापुर चौबीसवा मार्ग का चौड़ीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.